जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छाता तहसील दिवस सम्पन्न

प्राप्त 81 शिकायतों में से 05 का मौके पर निस्तारण

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील छाता के सभागार में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। आज की तहसील दिवस में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ प्राप्त करा दिया गया। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरतें और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के पूर्व यदि आवश्यक हो तो स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाय तथा निस्तारित शिकायतों की लिखित जानकारी शिकायत कर्ता को अवश्य दी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री रामअरज, तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सदर तहसील का तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। सदर तहसील में आज कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई। इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में भी आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मांट तहसील दिवस में प्राप्त 17 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। महावन में प्राप्त कुल 12 शिकायतों में से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा गोवर्धन में प्राप्त कुल 13 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti