आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिलें, वेतन काटनें के निर्देश,
मथुरा। जिलाधिकारी द्वारा अपना पदभार संभालनें के बाद जिस तरह चिकित्सा, सफाई सड़क आदि जैसी अव्यवस्थाओं को लेकर तेजी के साथ मोर्चा संभाला है उसी को लेकर अब विभिन्न पालिकाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी कार्य को लेकर बेचैनी वढ़ गई हैं। वहीं विभिन्न पालिकाध्यक्षों ने भी शहर की सफाई व्यवस्थाओं को सुधारने का क्रम शुरू कर दिया हे। इसी क्रम में मथुरा नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने पालिका के अधिकारियों के साथ शहर के गोकेरण महादेव, मसानी, लाल दरवाजा, गऊघाट, चैक बाजार, कुशकगली, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, आर्यसमाज रोड, सिविल लाइन, जिलाधिकारी आवास, आॅफीसर्स कालौनी, मुर्गा फाटक, डेम्पीयर नगर भगत सिंह पार्क स्टेंट बैंक चैराहा, कृष्णा नगर, जगन्नाथ पुरी, पोतरा कुन्ड, महाविद्या, आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 33, 16, 19, 30, 20, 12, एवं 10 आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सन्तोष जनक नहीं मिली इस पर पालिकाध्यक्ष ने नारजगी व्यक्त करते हुए सफाई पर्यवेक्षक रतन, सफाई नायक वार्ड 16 बिजेन्द्र सिंह, सफाई नायक राजू वार्ड 19, सफाई पर्यवेक्षक कमल वार्ड 10, सफाई पर्यवेक्षक वार्ड 12 अल्लू को मौके पर ही सफाई कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी वहीं वार्ड 19 में निरीक्षण के दौरान महेन्द्र पुत्र मंगल, सुरेश पुत्र शिवचरण, अशोध्या पत्नी मोहन, सफाई कर्मचारी व वार्ड 11 में राजू पुत्र रामजीलाल, विगत दिनों से विना सूचना के अनुपस्थित मिले। पालिकाध्यक्षा ने इनके वेतन काटनें के निर्देश दिये। साथ ही अनुपस्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति मुख्य सफाई निरीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। वार्ड सफाई पर्यवेक्षक वार्ड 33 रतन निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर समाचार पत्र पढ़तें पाये गये उन्हें डृयूटी के दौरान भम्रण कर कर्मचारियों के निरीक्षण पर नजर रखनें की चेतावनी दी गई। सिविल लाइन क्षेत्र में बच्चू पुत्र चुनचुन, मोहनदेई पत्नी रामजीलाल, अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित पाये गये इनके वेतन काटनें के निर्देश दिये गये हैं। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर के सफाई नाक, सफाई पर्यवेक्षक व सफाई निरीक्षकों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की चेतावनी दी हैं। पालिकाध्यक्षा ने कहा है कि नगर में सफाई व्यवस्था सन्तोष जनक नहींे पाये जाने पर सम्बन्धित सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, उदयराज सिंह यादव, नरेश बाबू, एलके शर्मा, केके सिंह, विजय कुमार, सफाई निरीक्षक गैराज प्रभारी राजेश यादव साथ थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS