राया। बिजली की आॅख मिचैली से परेशान सोनई कस्बा के नागरिकांें ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें विद्युत उपकेन्द्र सोनई के कार्यरत जूनियर इंजीनियर अशोक सिंह तत्काल स्थानान्तरण किया जाये। तथा गोकुल बैराज से सोनई उपकेन्द्र को सीधा जोडा जाये। मध्य में आने वाले राया उपकेन्द्र पर लगे टीपीएम को समाप्त कर दिसा जायेग। समस्त क्षेत्रीय विद्युत सप्लाई औसतन 18 घण्टे आपूर्ति की जायें। इन माॅगों को लेकर सोनई गाॅव के चार प्रधान थोक ज्ञान सुरेश पारासर, थोक सुमेरा के नेम सिंह, थोक कमल के शिवकुमार तथा सरूआ जंगली के सतेन्द्र सिंह ने सैकडांें ग्रामीणों के साथ सोनई क्षेत्र के साथ सोैतेले व्यवहार को लेकर बिजली विभाग की तीखी भर्षणा की। क्योकि बाजरा धान तथा हरे चारे को रजवाह और बिजली का पानी न मिलने पर सूखते देख किसानों के खून के आॅसू बह रहे है। एक हफ्ते के अन्दर अन्दर बिजली व्यवस्था सुचारू की जाये। नहीं तो जनता आंदोलन को सडक पर उतर जायेगी।





