जिलाधिकारी ने की करकरेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा

मथुरा,। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आवकारी, मनोरंजन, सिंचाई, खनिज तथा वन विभाग में शतप्रतिशत तथा अच्छी वसूली के लिये विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की वही परिवहन, उपनिबिन्धन, वाणिज्यकर, प्रवर्तन अधिकारियों की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक मेहनत करके राजस्व वसूली बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये है। परिवहन विभाग को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी जारी कर कार्य तथा व्यवहार में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के समस्त कार्यों पर अच्छा कार्य किये जाने पर कार्य की सराहना की, वन विभाग द्वारा द्वारा अच्छी राजस्व वसूली तथा वृक्षारोपण का कार्य समय से पूर्व ही पूर्ण हो जाने पर प्रशंसा की। सिंचाई में भी अच्छा कार्य हुआ है। खनिज विभाग द्वारा राजस्व वसूली तथा अन्य सभी कार्य अच्छी तरीके से पूर्ण किये जाने पर उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व टीम तथा उनके साथ लगी पुलिस टीम को बधई दी है। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। उन्होंने नगर पालिका के अध्शिासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर प्राईवेट संस्थाओं द्वारा जो होर्डिग्स लगाये गये हॅै उनकी जांच वह स्वंय मौके पर जाकर करे होर्डिंग्स का सत्यापन करे तथा उनपर कर निर्धारिण कर राजस्व वसूली की जाये, कर वसूली न देने पर संबंध्ति संस्था को नोटिस जारी कर आर0सी0 जारी कराये ताकि उनसे होडिग्ंस का टैक्स वसूली जा सके। अनाधिकृत होर्डिग्स लगे होने से राजस्व की हानि होती है। यही निर्देश उन्होंने टाउन ऐरिया के अध्शिाषी अध्किारियो को दिये है। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों की भी समीक्षा में पाया कि दिये गये लक्ष्यों को सभी ने शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है इसके लिये सभी की प्रशंसा की तहसील कर्मियों द्वारा की गयी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की। विधिक देयों की समीक्षा में व्यापार कर में छाता तहसील की कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, इसी प्रकार मथुरा तहसील की समीक्षा में भी उन्होंने चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों/अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। तहसीलों में विद्युत की कम वसूली पर भी नाराजगी जतायी तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के विशेष कार्य करने के निर्देश दिये। ग्राम सभा हर्जाना में भी उन्होंने सभी तहसीलदारों को इस माह सभी वसूली पूर्ण कर कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाध्किारी प्रशासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अध्किारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti