किसानों की चैपाल को सम्बोधित करते डीएम राजेश कुमार एवं उपस्थित अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज मथुरा तहसील के ग्राम देवी आट्स तथा सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में अधिकारियों के साथ पहुॅचकर ओलावृष्टि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत सहायता राशि के चैकों का वितरण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम आज ग्राम देवी आट्स में पहुॅचे तथा चैपाल लगाकर 116 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में पहुॅचकर 120 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया।
उन्होंने किसानों को बताया कि हमने स्वयं ग्रामों में मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है और जो भी फसल क्षतिग्रस्त हुई है उसी को आधार मानकर हमने रिपोर्ट तैयार करके शासन को पे्रषित की है और पूरे जनपद के किसानों की क्षति की भरपायी के लिये शासन को (331 करोड़) तीन सौ इकत्तीस करोड़ रूपये की धनराशि का माॅग पत्र (प्रस्ताव) भेजा गया जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में जो 55 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है उसको शीघ्र से शीघ्र जनपद के किसानों को वितरित की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी उन्हें आ रही हो तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से अवगत कराकर अपनी समस्या का निदान करा सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सहायता राहत धनराशि के समुचित वितरण पर सीधी निगाह रखने हेतु एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है वहॅा भी किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। राहत राशि के चैक पाकर किसानों को भी राहत महसूस हुई और उन्होने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन ओलावृष्टि से प्रभावित तथा हुयी क्षति के साथ साथ उनके दुख दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री जी को भी जनपद के किसानों को हुयी क्षति के बारे में व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी ने उन्हें पूरी धनराशि जनपद के किसानों के लिये दिये जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे इस विपत्ति की घड़ी में अपना धैर्य न खोये तथा ऐसा कोई आत्मघाती कदम न उठाये जिससे कि उनके परिवार को कोई परेशानी न हो। सभी किसानों को सहायता राशि शीघ्र से शीघ्र से दी जायेगी। उन्होने जनपद के राजस्व अधिकारियोंध्कर्मचारियों की भी सराहना की कि इतने सूक्ष्म समय में क्षति का आकंलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी और उसी की बजह से सहायता राशि प्रशासन को इतनी जल्दी उपलब्ध हो सकी है जिसका वितरण आप लोगों को किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, विधायक प्रदीप माथुर, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार राजकुमार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
विधायक से लेकर कार्यवाहक राष्ट्रपति पद तक रही बीडी जत्ती की राजनीतिक यात्रा
माथुर को टिकट मिलने पर हर्ष
नोटबंदी को लेकर प्रदीप चैधरी ने साधा भाजपा पर निशाना