कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लेते डीएम राजेश कुमार
कुपोषित बच्चों का कराया परीक्षण, दिये आवश्यक निर्देशः राजेश कुमार
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विकास खण्ड छाता के जटवारी गाॅव के प्राइमरी पाठशाला में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी प्राइमरी पाठशाला जटवारी पहुॅचे, वहंा पर श्रीमती रेखा पत्नी विजेन्द्र की पाॅच बेटियां है जो कुपोषण की शिकार है। चैथे नम्बर की बेटी रेड जोन में तथा शेष चार बेटियां यलो जोन में हैं। उन सभी का मौके पर वजन कराया उनका वजन उम्र के अनुसार कम था। जिलाधिकारी ने बेटियों की माॅ को समझया िकवे समय-समय पर पजीरी को अवश्य लें क्यांेकि जब तक वे स्वयं स्वस्थ्य नहीं होंगी तो उनके बच्चे भी स्वस्थ्य नहीं होंगे। उन्होंने आॅगनवाड़ी कार्यकत्री को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मैं अगले महीने पुनः आऊंगा यदि इन बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्कूल में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये शौचालयों की सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने बताया कि गाॅव में पानी की निकासी बहुत बड़ी समस्या है जिसके लिये तालाब खुदवाने की बात कही। जिलाधिकारी को बताया गया कि गाॅव की आवादी लगभग 5500 है और यहंा पर एक ही सफाई कर्मचारी है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक और सफाई कर्मी लगाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाकर मार्ग को ऊॅचा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा उसके पुराने ईटों के साथ नये ईटों की व्यवस्था कराकर मार्ग को सही कराया जायेगा। जितलाधिकारी ने पंचायत सचिव को यह भी निर्देश दिये कि इस मार्ग का आंकलन करवा लें कि इस पर कितना खर्च आयेगा। स्कूल में अध्यापकों की कमी बतायी गयी। जिलाधिकारी ने अध्यापकों की पोस्टिंग के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। गाॅव में सफाई की समस्या के लिये जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर गाॅव की सफाई करायें। ग्रामीणों से कहा कि वे स्वयं भी सफाई पर ध्यान दें और श्रमदान के माध्यम से सप्ताह में कम से कम एक दिन अवश्य गाॅव की सफाई करें क्योंकि स्वस्थ्य रहने के लिये स्वच्छता बहुत जरूरी है। गन्दगी से तमाम बीमारियां फैलती है और हम सब की गाढ़ी कमाई का बहुत सारा पैसा इलाज में खर्च हो जाता है। इस अवसर पर डा0 अनंत व्यास ने ग्रामीणों को गन्दगी से फैलने वाली बीकमारियों के बारे में बताया। स्कूल के प्रांगण में जिलाधिकारी ने अमरूद का पेड़ लगाया अन्य अधिकारियों द्वारा प्रांगण में कुल 15 वृक्ष लगाये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी छाता श्री सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आरपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएस यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा अग्निहोत्री, स्वास्थ्य विभाग के डा. अनंत व्यास सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी थे।





