
कृष्णानगर, भूतेश्वर नाले को पुलिस फोर्स के साथ कराया साफ, दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से की सहयोग की अपील
मथुरा,। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कमर कस ली हैं। इसी श्रंखला में जिलाधिकारी दिन प्रतिदिन शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए छापा मार कार्यवाही कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। इसी श्रंखला में जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने आज पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साथ लेकर शहर के कृष्णा नगर में चैक पड़ें नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि दुकानदारों ने नाले को ही कूड़ेदान बना लिया हैं और नाले के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है अगर पालिका का सफाई कर्मचारी सफाई करने जाते है तो उसे सफाई नहीं करने देते जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ाई से दुकानदारो को हड़काया तो व्यापारी एकजुट होकर विरोध करने लगे जिलाधिकारी ने व्यापारियों के विरोध को दरकिनार कर मौके पर पुलिस फार्स बुलाकर व्यापारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया तथा नाले की सफाई कार्य शुरू कराया, जिलाधिकारी के कड़ें तेवर देख व्यापारी भी नाला सफाई कार्य में स्वयं ही सहयोग करने लगें इसी प्रकार जिलाधिकारी ने भतेश्वर नाले का भी निरीक्षण किया जहाॅ नाले में कड़ें जमा होने पर तत्काल नाले की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी बी चन्द्रकला शहर के हदृय स्थल होलीगेट पर आई जहाॅ शहर के मुख्य चैराहा पर गन्दगी को देख जिलाधिकारी का मूड़ उखड गया। जिलाधिकारी ने पाया कि हलवाई, व ठेले वालों ने कोई कूड़दान नहीं बना रखा है जिसकी वजह से शहर का चैराहा गन्दगी से अटा पडा हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने दुकानदारों को कठोर चेतावनी देते हुए तत्काल कूड़ेदान रखने के निर्देश दिये साथ ही पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अगर गन्दगी फलाने वाला कोई दुकानदार अगर कूडादान नहीं रखता है तो उसके विरूद्ध पालिका एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि यह शहर आपका है और आप और हमें एक साथ मिलकर इस शहर को साफ सुथरा बनाना है इसमें आम जनमानस जिला प्रशासन का सहयोग करें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS