जिलाधिकारी ने योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराने को बैकों के साथ की बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य

मथुरा। आज कलेक्ट्रट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में डी0डी0सी0 एवं डी0एल0आर0सी0 की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न बैकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया है कि जिन विभागों से ऋण पत्रावलिया भेजी गयी है उनं पर गम्भीरता से विचार किया जाये ताकि आवेदन कर्ता को अन्य किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छोटी मोटी कोई आपत्ति हो तो उसे अपने स्तर से ठीक कर समस्या का निदान करें। उन्होंने कहा कि बैंकों से समन्वय बनाकर दिये गये लक्ष्य को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जिन परिवारों के अभी तक बैंक खाते नहीं खोले गये है उनका एक सप्ताह में सर्वे कराकर इस कार्य को पूरा किया जायें। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी एवं बैंक प्रबन्धक तथा जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti