जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उदद्ेश्य से नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों का आकस्मिकं सघन निरीक्षण किया गया। 

नगर मजिस्टेªट हेम सिंह द्वारा नगर के लाइफ लाइन हाॅस्पीटल, नरूला नर्सिंग होम, जे0डी0 लाइफ गार्ड हाॅस्पीटल, सौम्या हाॅस्पीटल तथा प्रभाकर हाॅस्पीटल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कमियों के सम्बन्ध में संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि कमियों को समय रहते पूर्ण करके स्वास्थ्य विभाग को अवगत करायें अवैध रूप से लिंग परीक्षण न किया जायें। क्योंकि लिंगानुपात में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन तथा जिलाधिकारी द्वारा कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये रणनीति तैयार की गयी है इसी के तहत अब आकस्मिक रूप से लगातार छापेमार कार्यवाही की जाती रहेगी। 

नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने संचालकों को चेतावनी देते हुए अवगत कराया है कि यदि किसी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर पर लिंग परीक्षण होता हुआ पाया गया तो इसके लिये संचालक स्वयं जिम्मेदार होगा और इसमें कड़ी सजा का प्राविधान है। उन्होंने संचालकों से कहा है कि शाासन द्वारा निर्धारित बोर्डों को नर्सिंग होमों के बाहर की साइड में इस तरह लगावें कि वे आमजन को दिखायी देते रहें। अल्ट्रासाउन्ड कराने के लिये जो भी मरीज सेन्टर पर आता है उसके लिये निर्धारित फार्म भरकर उसकी एन्ट्री रजिस्टर में दर्ज कर मरीज का पूरा पता मोबाइल नम्बर एवं कारणों सहित अंकित करें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउन्ड कराने वाले मरीज से जिला प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग सीधा संवाद स्थापित कर सके।

इस अवसर पर आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 गुलशन कुमार, डा0 देवेन्द्र अग्र्रवाल, डा0 अशोक भारती, चै0 रामवीर सिंह एवं शम्भूदयाल आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti