
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु एक आवश्यक बैठक 31 अक्टूबर को सांय 4.00 बजे कलेक्टेªट स्थित सभागार में आयोजित की गयी है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से अनिवार्य रूप से बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित किया है।





