मण्डी समिति मित्र मण्डल द्वारा किया गया आयोजन
मथुरा। मण्डी सौंख रोड पर मण्डी समिति मित्र मण्डल द्वारा आयोजित मां भगवती के 17वें विशाल जागरण के दौरान सारा वातावरण मां भजनों से रात्रि भर गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार ने देवी मां की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ के साथ ही देवी मां के दरबार में भक्तों ने जमकर आनंद उठाया और सभी भक्त देवी मां की भक्ति में डूब गये। सुर मधुर संगीत के मध्य देवी मां के गुणगान से मण्डी क्षेत्र गूंज उठा। भारद्वाज आॅर्केस्ट्रा गु्रप के कलाकार डिम्पी शर्मा ने देवी मां के भजनों का ऐसा समां बांधा कि देवी मां के भक्त अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मित्र मण्डली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आराध्य की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मण्डी समिति मित्र मण्डल के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने आये हुए अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, थाना हाईवे प्रभारी सुबोध यादव, मण्डी चैकी प्रभारी राकेश कुमार, वरिष्ठ सपा नेता सुजीत प्रधान, मुन्ना लाल, सुरेशचंद, कृष्ण मुरारी, श्याम सुंदर, सुनील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, उत्तम चन्द, अनिल भटैनिया, नौहबत सिंह धनगर, प्रवेन्द्र, दीपक आदि मौजूद रहे।





