मथुरा। उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुसलिम एक्सन कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अहमद व जिला जनरल सेकेट्री मेराज अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मसानी रेलवें स्टेशन स्थित कब्रिस्तान में वफ्फ प्रबन्ध कमेटी द्वारा उ0प्र0 सुन्नी सेन्टर वोर्ड के 29 जनवरी को दुकान बनाने के अनुमति पत्र के निर्देश संख्या एक का उल्लंघन करने का आरोप लगाया हैं। ज्ञापन में कहा है कि प्रबन्ध् कमेटी द्वारा अपने निजी स्वार्थो के चलते कब्रों को मिसमार कर जन भावनाए भड़काने का कार्य किया जा रहा है तथा वफ्फ वोर्ड की अनुमति पत्र का भी उल्लघन किया जा रहा हैं। ऐसे में कब्रिस्तान की भूमि को भूमाफियाओं से बचाना आवश्यक हैं। वफ्फ प्रबन्धक कमेटिया माफियाओं के साथ साठ गाठ कर राजस्व अभिलेखों में हेरा फेरी के चलते अवैध कब्जें कराने में जुटी हैं। जिससें सम्पतियां निरन्तर कम होती जा रही हैं। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से वफ्फ सप्म्पत्तियों के सुरक्षा की माॅग की हैं।





