जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत

महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा जिला अस्पताल में हंगामा 

मथुरा। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं से अस्पताल में आने वाला हर मरीज परिचित है। आये दिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई घटनायें हो चुकी हैं। 

ऐसा ही एक मामला आज शुक्रवार को प्रकाश में आया, जिसमें नसबंदी का ऑपरेशन कराने आयी एक महिला की इंजैक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित परिजनों को देखते हुये कार्यवाही सीएमएस डॉ. वीलाल ने फोन का पुलिस बुला ली। कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल मय पुलिसबल के जिला महिला चिकित्सालय पंहुच गये और परिजनों को समझाने का प्रयास करते देखे गये। परिजनों ने लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय राधा पत्नी अशोक निवासी सहजूआ थोक 2 सौंख आज शुक्रवार सुबह काजल का नगला में रहने वाली आशा कार्यकत्री के साथ नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिये जिला महिला चिकित्सालय आयी थी। जब दोपहर महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ज्योत्सना सिंह ने जैसे ही उसके इंजैक्शन लगाया, तो महिला की हालत बिगड़ गयी और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजन लापरवाह डॉक्टरों और कार्यवाही सीएमएस के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। कोतवाल द्वारा समझा बुझाए जाने के बाद ही हंगामा शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti