जिला अस्पताल में सविंदा कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं संविदा महिला कर्मचारी।छः सूत्रीय मांगों को लेकर धरना निरंतर जारी 

मथुरा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सविंदा कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अमर गोपाल की अध्यक्षता में 13 मार्च को लखनऊ में हुए धरने पर लाठी जार्च के उपरांत प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ.प्र.लखनऊ ने आश्वासन सविंदा कर्मियों के हित में जल्द ही मांगों को  पूरा किया जायेगा। लेकिन आज तक सविंदा के कर्मचारियों को कोई जवाव नही मिला स्वास्थ्य सविंदा कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन व् भूख हड़ताल पर अड़े हुए है।

संविदा कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पर अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। ये कर्मचारी गत सोमवार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठकर धरना दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के प्रान्तीय स्तर के नेता लखनऊ में भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। प्रान्तीय नेताओं का कहना है कि जब तक संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता। जब तक उनका यह आन्दोलन जारी रहेगा। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमरगोपाल सिंह यादव और महामंत्री डा. विकास यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों ने धरने पर बोलते हुये कहा कि हमारे इस धरना प्रदर्शन से जनपद स्तर पर प्रसव कार्य, टीकाकरण एवं मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवायें बाधित हो रही है जिसके लिए हमें खेद है किन्तु यह हमारी मजबूरी है जहां सेवा में रहते हुए संविदा कर्मियों को कोई भी जाॅब सिक्योरिटी नहीं है वही किसी भी प्रकार की कोई भी जीवन एवं परिवार से जुड़ी हुई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमारी प्रदेश सरकार से मांगे है कि संविदा पर काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों को स्थायी किया जाये। हमारी मांगे नहीं मानी गई तो चिकित्सा सुविधायें प्रभावित होगी और मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पायेगा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह हमारी मांगों को पूरा करें। जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सूचना कार्यालय पूर्णिमा तिवारी की पत्राकारों ने दी विदाई

  1. नोटबंदी : आज से बंटेगी सैलरी, दफ्तर छोड लाइनों में लगेंगे कर्मचारी

  1. मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर आशा कार्यकत्रियों का धरना जारी




Mediabharti