उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मथुरा। उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव विनेश सनवाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पाँच सूत्रीय माँगों के समर्थन मे महावन तहसील पर आयोजित किया गया। जिसमें धरना सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनेश सनवाल ने कहा की उप्र मे अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले मे फैल हो रही है। आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा है गुड़े माफिया के हौंसले बुलंद है। इसी का परिणाम है कि जवाहर बाग मे अतिक्रमण अतिक्रमणकारियो ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। जिसको उच्च न्यायालय के आदेश पर खाली करवाये पर दो जाँबाज पुलिस अफसर शहीद हुऐ है। मथुरा जनपद को बिजली कटौती से पूर्ण रुप से मुक्त रखा जाये और बलदेव विधान सभा के सभी गावो के खसताहाल सड़क संपर्क मार्गों को अविलंब बनवाया जाये, पैट्रोल ,ड़ीजल ,रसोई सिलैड़र के मुल्यो मे लगातार भारी वृद्धि की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र प्रताप गौतम, पं मुकेश उपाध्याय, भगवान दास गर्ग, साबिर कुरैशी, नईम कुरैशी,, राकेश सारस्वत, सैयद साबिर, सुनील उपाध्याय जी, पं दिनेश आदि सहित काफी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद थे, अध्यक्षता पं दिनेश सरदार ने की और संचालन विनेश सनवाल ने किया





