जिला कारागार में नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर के दौरान आए चिकित्सक एवं सपा महानगर अध्यक्ष तथा कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा
मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल और कल्याणकरोति के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला कारागार में नेत्र परिक्षण कराया।
जेल में प्रत्येक कैदी की नेत्र का परीक्षण किया जिसे जरूरत थी उसे दवा दी गयी और जिनके नेत्र कमजोर थे उनके लिए चश्मा का नम्बर दिया गया। जेल में केडी डेन्टल कालेज द्वारा दातों का परिक्षण किया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक प्रेमदास सलोनिया, जेलर प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार, डा. उपेन्द्र कुमार, रमाकान्त, शेलेश कुमार सिंह, रवि यादव, जितेन्द्र सिंह सेंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, नईम अब्बास आदि मौजूद थे।





