मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति लगभग तय मानी जा रही है। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति की महिला के लिये आरक्षित किया गया है। उसी के अनुरूप अब पिछड़ी जाति की महिला ही जिला पंचायत अध्यक्ष हो पायेगी। हालांकि पंचायतीराज चुनाव चुनाव कार्यालय से अभी इसकी कोई अधिकृत जानकारी प्राप्त नहीं हुयी है लेकिन प्रशासनिक सूत्र और मिली जानकारी बताती है कि महिला पद पर ही निर्णय हुआ है। इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब पिछड़ी जाति की महिला चुनाव लड़ पायेंगी। राजनैतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।





