जिला पंचायत अध्यक्ष समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

मथुरा। रालोद नेता व जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जिला पंचायत प्रांगण में ही सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में सन्तोष जनक कार्य नहीं कराने जाने के विरोध में धरने पर बैठ गये और सिंचाई विभाग के विरूद्ध रालोद नेताओं ने जमकर नारेवाजी की। धरने को सम्बोधित करते हुए रालोद नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी ने कहा कि वह सिचाई बन्धू की बैठकों में कई कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों की सफाई कराने तथा टेल तक पानी नहीं पहुंचनें की शिकायत करते रहें है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी हर बार आश्वासन देकर उन्हें गुमराह करते रहें हैं जिससें जनपद का किसान नहरों व वम्बों में पानी नहीं होने के कारण अपनी फसल की बुवाई नहीं कर पा रहा हैं। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा किसानों के लिए सघर्ष करता रहा है और करता रहेगा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti