जिला पंचायत की बैठक में पांच प्रस्ताव पारित

 जिला पंचायत बैठक में पांच प्रस्ताव पारित करती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी 

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास

मथुरा। आज जिला पंचायत की बैठक ममता चैधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिसमें पांच प्रस्ताव पारित किये गये। वहीं बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह को असंवैधानिक बताया और धरने पर बैठ गये और बैठक का बहिष्कार कर बसपा सदस्यों के साथ वहां से चले गये।  आज जिला पंचायत की हुयी बैठक पांच प्रस्ताव पारित किये गये। इनमें प्रमुख रूप से जनपद के देहात क्षेत्रों में चतुर्थ वित्त आयोग से आयी 9 करोड़, 63 लाख, 53 हजार, 500 रूपये की धनराशि से सड़क निर्माण सभी विकास खण्डों में कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि  जहां जितनी आवश्यकता होगी वहां यह कार्य कराये जायेंगे। पूर्वववत जिला पंचायत अध्यक्ष को इन कार्यों के निष्पादन का अधिकार रहेगा। वहीं जिला पंचायत नियमावली 1992 के अनुसार ढाई हजार से पांच हजार तक व्यय करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया है। सदस्यों की सहमति से जिला विकास योजना अनुमोदित हुयी। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत फेज-10 के लिये 20 सड़कें पास की गयीं जिनमें मुख्य रूप से कोसी-शेरगढ रोड, कोसी-कामर-कोटवन रोड, राल-सिहाना होती हुयी बढौता, राल से पेलखू होती हुयी भदार, सैमरी, तरौली वाया बरौली, फरह से ओल होती हुयी बेरी, कोसी-शाहपुर रोड के पैगांव वाया भीकागढी 13 किमी, राया-मांट रोड, ब्रह्मसी से ढकू 10 किमी, ऊठरी-रूठरी से खिटाविटा वाया कादौना, शिवाल से करहैला वाया सहार, तरौली-छाता रोड से रान्हेरा वाया सैनवा शामिल हैं। इस दौरान गत बैठक की पुष्टि की गयी। बैठक में अध्यक्ष के पास गांव गोहारी, दौताना, चंदौरी और भदावल के प्रधानों के पत्र को पढकर सुनाया गया जिसमें छाता मार्ग पर स्थित अशर एग्रो कंपनी के प्रदूषण को लेकर शिकायत की गयी और इसका निदान करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा अपर मुख्य अधिकारी और सदस्यगण तथा विधायक मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti