नामांकन फार्म देते प्रत्याशी
मथुरा। जिला पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के छाता क्षेत्र के नामांकनों के आज दूसरे दिन 33 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने दल-बल और समर्थकों सहित आज कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपने नामाकन पत्र दाखिल किये। कल 34 सदस्य के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये गये थे। इस प्रकार छाता क्षेत्र में दोनों दिन हुये नामांकन की कुल संख्या 67 पंहुच गयी है। आज जिला पंचायत सदस्य का नामांकन दाखिल करने आये प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गयी। कलैक्ट्रेट पर नामांकन
को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था थी। आज वार्ड नं. 08 से बीजेपी समर्थित अरूण सेठ पैगांव, निर्दलीय जगदीश पैगांव, बीएसपी समर्थित ओमप्रकाश गुलापुर, वार्ड नं. 09 से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवरपाल बरका, निर्दलीय प्रत्याशी परशुराम फालैन, निर्दलीय प्रत्याशी तहेन्द्रपाल छाता, सपा समर्थित साहून खान नरहौली, बीजेपी समर्थत श्याम प्रताप सिंह विशंभरा, वार्ड नं. 10 से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र बरहान, वहीं इसी वार्ड से बीजेपी समर्थित दिगम्बर चैधरी छाता जोकि छाता के पूर्व चेयरमैन चै. जगपाल सिंह के भाई हैं ने अपने भारी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना नामांकन दाखिल किया। भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।वार्ड नं. 11 से निर्दलीय प्रत्याशी सनातन छाता, निर्दलीय महेशचन्द्र कोसी, निर्दलीय प्रत्याशी श्यामसुन्दर बसई, निर्दलीय प्रत्याशी बाबू
बरचावली, आरजेडी समर्थित हरीचन्द छाता, निर्दलीय बन्टी भईया चन्दौली, निर्दलीय अमरचन्द्र नगला हसनपुर, वार्ड नं. 12 से निर्दलीय प्रत्याशी दिगम्बर सिंह, सपा समर्थित धर्मेन्द्र नंदगांव, वार्ड नं. 13 से बीजेपी समर्थित किशोर कुमार वाल्मीकि, निर्दलीय परमानंद बठैन, निर्दलीय प्रियंका वाल्मीकि कोटवन, निर्दलीय प्रेमचंद, वार्ड नं. 14 से रालोद और वंचित समाज इंसाफ पार्टी समर्थित प्रत्याशी रेशमा सहार, सपा समर्थित हरवती चैधरी बरहैना, वार्ड नं. 15 से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह छाता, बीजेपी समर्थित हरीओम छाता, निर्दलीय मीना सिंह तरौली वार्ड नं. 16 से सपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल परखम, सपा समर्थित लालाराम बरैली ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। इस प्रकार कुल मिलाकर 33 जिला पंचायत सदस्यों ने आज अपने-अपने वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल किये।





