मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की एक बैठक किसान भवन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा ने कहा कि कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है, सभी सर्वोपरि हैं। उन्होंने जिला पंचायत चुनावों हेतु पार्टी स्वच्छ छवि, मजबूत कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेगी। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि बूथ कमेटी कार्यों को एक सप्ताह के अंतर पूर्ण कर लें। जिला उपाध्यक्ष डा. दौलतराम चतुर्वेदी व जगदीश नौहवार ने कहा कि एक पंचायत चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव है। पार्टी को जनमानस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिला महासचिव तनवीर एड. ने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों को सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व विधान सभा अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह की आठ व नौ तारीख को अपनी कार्यकारिणी की बैठक करें। बैठक के दौरान मुरारीलाल कुंतल, दिनेश कौशिक, अमित सिंह, भारत भूषण शर्मा, पवन यादव, गिरधारीलाल, किशन सिंह, बबीता सिंह, डा. साधना शर्मा, रंजनवाला, रंजीत गूर्जर, भगवान दास, कीर्ति धनगर, चरण सिंह, ठा.अंकित सिंह, पूरन सिंह यादव, धर्मवीर बैनीवाल, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव तनवीर अहमद ने किया।





