भाजपा, लोकदल एवं बसपा के समर्थन से बराबर स्थिति में जीते हैं प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न
गोवर्धन/मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु हुए जनपद के समूचे 1 से लेकर 38 वार्ड में मतदाताओं ने मिला-जुला समर्थन दिया है। मतगणना के बाद जो नतीजे सामने आये उससे किसी भी राजनीतिक दल का अध्यक्ष स्पष्ट बहुमत नहीं ले पायेगा। सभी जीते सदस्य दो तिहाई बहुमत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बनायेगें। रविवार की देर रात्रि तक चले मतगणना में राजनीतिक पार्टियों से मिले समर्थन में बसपा 9, भाजपा 10, रालोद 8, सत्ताधारी सपा 3 एवं निर्दलीय 8 सदस्य चुनकर आये हैं। गोवर्धन के डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में गोवर्धन ब्लॉक के हुई मतगणना में वार्ड 17 में खजान सिंह भाजपा से, वार्ड 18 में रजनी शर्मा भाजपा से, वार्ड 19 में चंद्रवती निर्दलीय एवं 20 में पूनम चौधरी राष्टÑीय लोकदल के समर्थन से विजयी हुई हैं। पंचायत के इन चुनावों में जनता ने प्रदेश में सत्ताधारी सपा सरकार को एक सिरे से नकार दिया है। 38 में से सिर्फ तीन ही सदस्य सपा पार्टी के समर्थन से जीत पाये हैं। इन चुनावों में कई वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्रियों के परिजनों व रिश्तेदारों को हार का सामना करना पड़ा। पंचायत चुनावों में काफी दिनों बाद भाजपा ने अपनी वापसी करते हुए 10 सीट प्राप्त की हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किस पार्टी के समर्थन का अध्यक्ष होगा। यह मैदान में जीतकर आये आठ निर्दलीय सदस्यों पर टिकी है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के समर्थन से जीतकर आये सदस्यों पर भी निगाहें शुरू हो गई हैं। अभी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख की चुनाव तिथि चुनाव आयोग द्वारा निश्चित नहीं की गई है। अब पंचायतों में नवम्बर व दिसम्बर में होने वाले प्रधानी के चुनावों पर टिकी हैं। जो कि इस बार प्रधान पद के चुनावों को सरकार द्वारा पीछे हटा दिया गया था।





