
मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्तर्गज जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेवी शो का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित हेल्दी बेवी शो में लगभग 45 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आयु के सापेक्ष बजन, जन्म का पंजीकरण, स्तनपान एवं टीकाकरण की जानकारी दी गयी इसमें कृष्णानगर के नीरज के पुत्र दर्शित ने प्रथम, अजय प्रताप के पुत्र ओम ने दूसरे एवं रश्मि की पुत्री तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बी0डी0 भाष्कर, डा0 पी0के0 गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा तथा बाल रोग विशेषज्ञ डा0 किशोर माथुर स्वस्थ्य बच्चों का चयन किया तथा जितेन्द्र सिंह डी0एच0आई0ओ0 एवं यू0एच0आई0 के सिटी मैनेजर अशोक भारती द्वारा सहयोग दिया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS