जिला योजना समिति बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश

कलैक्ट्रेट पर प्रशासन के साथ जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

 

मथुरा। जनपद प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जिला योजना समिति वर्ष 2014-15 की एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में आहूत की गयी। उन्होंन बैठक में कृषि विभाग, गन्ना विभाग लघु एवं सींमान्त कृषकों को सहायता, उद्यान विभाग, पशुपालन, दुग्ध, मस्त्य पालन, वन विभाग, सहकारिता, ग्राम्य विकास, भूमि विकास, पंचायती राज, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, लोक निर्माण, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, अनुसूचित जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग कल्याण आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा की। शासन द्वारा जिला योजना की संरचना हेतु वर्ष 2014-15 के लिये जनपद को 11996 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया है। विभिन्न विभागों की योजनाओं को शासन द्वारा निर्देशित प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया गया है। मंत्री जी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग पर जहाॅ वृक्षारोपण का कार्य नहीं कराया गया है वहाॅ वृक्षा रोपण का कार्य कराया जायें एवं लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया कि जहाॅ पर सड़कों का कार्य कराया जाना है वहीं पर ही सड़क निर्माण का कार्य कराया जायेें तथा कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायें। जनपद की सड़कों को लिंक मार्ग से जोड़ा जायें। मंत्री जी ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया है कि खेल की महत्ता को समझते हुए जिले के क्रीड़ा स्थल को सुदृढ़ कर खिलाडि़यों प्रोत्साहित किया जायें। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत रोजगार को बढ़ावा दिया जायें जिससे की बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके जिससे की जनपद में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न न हो। इन समस्त कार्यों की सूची मा0 विधायकों को भी उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे जिलाकारी के संज्ञान में लाकर उसका निस्तारण किया जायें। यदि आवश्यकता पड़े तो उनके कार्यालय में आकर प्रस्ताव भी दिया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक राजकुमार रावत, विधायक पूरन प्रकाश, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष गुरदेव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti