जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने किये कम्बल वितरण

मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील मथुरा में नोन पेंशनर्स पूर्व सैनिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायतार्थ एक शिविर लगाया गया। जिसमें प्रशासन के सहयोग से ठंड से पीडि़त लोगों को सहायता प्रदान की गई। जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास के ग्रुप कैप्टन विजय कृष्ण दत्ता ने पूर्व सैनिकों एव दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के कल्याणार्थ विभिन्न चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान ने कहा कि सैनिकों पूर्व सैनिकों वीरांगनाओं व उनके परिजनों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जिला प्रशासन सदैव तत्पर है इस अवसर पर तहसील मथुरा के 57 नाॅन पैशनर व पूर्व सैनिकों के परिजनों को कम्बल वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन खेमचन्द्र शर्मा नागेश ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti