जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम ने दिये दिशा निर्देश

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य 

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति कुछ प्रभावी चिकित्सकों की लापरवाही तथा धीमी कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए लापरवाह चिकित्सकों को चेतावनी जारी करने एवं उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना तथा महिलाओं के प्रसव कार्यक्रमों में घोर लापरवाही बरतने के साथ-साथ उनके कार्य को सही न पाये जाने पर इससे भी अधिक कड़ी कार्यवाही भविष्य मे ंकरने की चेतावनी दी है। उन्होंने चिकित्सकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि जन स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त तथा क्षम्य नहीें होगी, उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि वे स्वयं इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर सीधी निगाह रखें लापरवाही करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, ए0एन0एम0 पर कड़ी कार्यवाही करेें। 

जिलाधिकारी ने नियमित टीकारण अभियान की प्रगति के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं, प्रसव से पूर्व तथा प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं को उनके घर से वापस घर भेजने तक की समुचित व्यवस्था करते हुए उनके खानपान तथा टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये। उन्होंने चिकित्सकों को सीधी-सीधी भाषा में शाासन की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि चिकित्सालय तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम आम जनता के लिये है इसलिये इसमें कोई भी लापरवाही सहन नहीं होगी। इसके साथ-साथ उन्होने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आमजन तक पहुॅचाने के विशेष निर्देश दिये है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिये वैक्सीनों तथा दवायें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है अतः स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुॅचायें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti