
कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराने के उदद्ेश्य से चलाये जा रहे अभियान को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान ने प्रभावी ढंग से चलाये जाने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर परिषदों तथा अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दिये है।
अपर जिलाधिकारी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में हुई बैठक में कडा रूख अपनाते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कहा कि जिस किसी क्षेत्र में पाॅलीथिन की विक्री अथवा प्रयोग या पाॅलीथिन का कूड़ा पाया जायेगा उस क्षेत्र के सम्बन्धित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पाॅलीथिन मुक्त कार्यक्रम को सख्ती से अमल में लाकर जनपद को स्वच्छ तथा सुन्दर बनाना ही जिलाधिकारी का उदद्ेश्य है। क्योंकि मथुरा एक धार्मिक नगरी है देश के कौने-कौन से लेकर विदेशी श्रृद्धालू भी यहॅा आते है तथा निवास भी करते है। इसलिये एक सकारात्मक और अच्छा संदेश मथुरा से लेकर ही पर्यटक जायें। उन्होंने बैठक में उप जिलाधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर परिषदों को यह भी निर्देशित किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थें पर विशेष निगरानी रखी जायें और लगातार खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग की जायें तथा दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS