जिले में मांस-अंडा की बिक्री पर रोक लगाने को सीएम को लिखा पत्र

बलभद्र शक्ति पीठ पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज

बल्देव। ब्रज क्षेत्र में मांस अंडा की बिक्री पर रोक लगाने, ब्रज 84 कोस परिक्रमा का सौंदर्यीकरण तथा यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स के द्वारा पत्र भेजकर उक्त मांगों पर विचार कर कार्यवाही करने की मांग की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में आचार्य विष्णु महाराज ने मांग की है कि ब्रज क्षेत्र में हजारों श्रृद्धालु प्रतिदिन दर्शनार्थ भ्रमणार्थ आते हैं, ऐसे में यहां खुलेआम चल रही मांस अंडा की बिक्री से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। वहीं यमुना को प्रदूषित देखकर भी उनकी भावनाएं आहत होती हैं। इसके साथ ही ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग का स्वरूप भी अपने अस्तित्व को खोता जा रहा है, उसका विकास भी पौराणिक महत्व को देखते हुए कराना आवश्यक है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login