राज्य पुरूस्कार एवं जांच शिविर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
छाता। उप्र स्काउट गाइड्स के आगरा एवं अलीगढ मण्डल के पांच दिवसीय राज्य पुरूस्कार एवं जांच शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि स्काउट गाइड्स हमें जीवन जीने की राह सिखाती है। स्काउट गाइड्स में जहां चरित्रा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की कला सिखायी जाती है, वहीं सामाजिक कार्यों में भी स्काउट गाइड्स का विशेष महत्व है। स्काउट कमिश्नर एवं विद्यालय के प्रधनाचार्य मेजर रामबाबू पाठक ने शिविर में आए विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें परिश्रम से अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिये। राष्ट्र एवं समाज की निस्वार्थ एवं विनम्र सेवा को स्काउट गाइड्स का मुख्य कर्तव्य एवं ध्र्म बताया। जिला चीपफ कमिश्नर रमेशचन्द सारस्वत ने बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के साथ ही उनके अध्कि से अध्कि उत्तीर्ण होने की शुभकामना दी। इस मौके पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं देशभक्ति गान आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुरारी लाल सारस्वत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त निरोत्तमलाल रावत, संगठन आयुक्त प्रदीप गुप्ता, आगरा मण्डल संगठन आयुक्त अनीता गौतम, शिविर के मुख्य परीक्षक हीरालाल यादव, राकेश रंजन सिन्हा, स्काउट मास्टर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, गंगाश्याम शर्मा, उमेशचन्द शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशीष शर्मा, टीकम चैध्री, राकेश कुमार वाष्र्णेय, देवी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन राजेश झा ने किया।





