मथुरा। जेसी आई मथुरा सिटी की वार्षिक चुनावी सभा स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ जेसी निर्भय गर्ग के आस्थावाचन से हुआ। समारोह में कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। वर्ष 2016 के चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल ने रूचिर गोयल को अध्यक्ष, निर्भय गर्ग सचिव, विकास शोरावाला कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जेसी कन्हैयालाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश गोयल, मोहनलाल, अनुपम, अंकुर बंसल, गौरव अग्रवाल, डा. टौनी गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, चेतन गोयल, मृदुल, तनुज, संजीव, प्रशांत, अमित, कपिल, रवि, विमल, पवन, आदि मौजूद थे। संचालन सुशील अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन मनीष अग्रवाल ने किया।





