मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा गत दिवस स्थानीय होटल ब्रजवासी राॅयल में 33वां अधिष्ठापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सेंट्रा क्लाॅज द्वारा सभी सदस्यों को आकर्षित उपहार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार अवस्थी एडीएम प्रशासन एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिटी मजिस्टेªट मथुरा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन द्वारा हुआ। जेसी आस्था पाठ जेसीरेट अमला खण्डेलवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत जेसीरेट गौरी अग्रवाल द्वारा किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जेसी रचित अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी नितिन अग्रवाल, सचिव करन मित्तल, उनकी टीम को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जेसीआई मथुरा सिटी के अध्यक्ष जेसी रूचिर गोयल, मथुरा राॅयल जेसी नमित मित्तल, सचिव किशोर मित्तल, जेसीआई मथुरा कालिन्दी की अध्यक्ष जेसी डौली अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी अंशुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, डा. प्रकाश चंद अग्रवाल, जेसी अनिल खण्डेलवाल, रवि सरीन, अनूप अग्रवाल, पायल गुप्ता, सौरभ मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, कल्यान दास अग्रवाल एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





