जोशना-दीपिका एचकेएफसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

जोशना-दीपिका एचकेएफसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मेंहांगकांग । भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने पीएसए एचकेएफसी इंटरनेशनल स्क्वैश टूर्नामेंट में बुधवार को पहले दौर के मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

 

भारत की सबसे ज्यादा रैंकिंग की खिलाड़ी और दुनिया में 13वें नंबर पर काबिज जोशना ने मिस्र की क्वालीफायर सलाम हेनी को 37 मिनट तक चले मैच में 11-8, 11-7, 6-11, 11-8 से मात दी। इसके बाद दुनिया में 19वें नंबर की दीपिका ने मलेशियाई क्वालीफायर लाउ वी वर्न को केवल 23 मिनट में 11-1, 11-3, 11-3 से पराजित किया। 

 

दुनिया की पूर्व नंबर पांच खिलाड़ी लाउ की रैकिंग अब 33 है। तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सातवीं वरीय राचेल ग्रिनहम से जबकि छठी वरीय दीपिका टॉप सीड जोली किंग और स्थानीय खिलाड़ी जोए चान के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

 

एशियाई स्नूकर खिताब के लिए भारत-ईरान में फाइनल 

 

नई दिल्ली। स्नूकर टीम चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान से होगा। भारत ने अबु धाबी में खेली जा रही एशियन स्नूकर चैंपियनशिप में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। 

 

ईरान ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को शिकस्त दी। भारत की जीत में शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी और आदित्य तारे के शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच डेरेक सिप्पी के अनुसार भारत के एकमात्र पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी मेहता ने सेमीफाइनल के शुरुआती गेम में मोहम्मद आसिफ को 73-16 से पराजित कर अच्छी शुरुआत कराई। 

 

उसके बाद आडवाणी ने असजाद इकबाल को 83-25 से मात देकर भारत को 2-0 से आगे किया। आडवाणी और मेहता के साथ आसिफ और असजाद को 92-8 से शिकस्त देकर भारत को 3-0 से जीत दिला दी। 

साभार-khaskhabar.com 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब इस हॉलीवुड टीवी शो में नजर आएंगी दीपिका

  1. जूनियर विश्व कप हॉकी : भारत, बेल्जियम फाइनल में

  1. 18 क्वार्टर अवैध शराब सहित एक दबोचा




Mediabharti