ज्ञानदीप के छात्र - छात्रा जुटे सफाई अभियान में

विद्यालय के आस - पास क्षेत्र में चलता रहेगा अभियान

गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती के छात्र - छात्रा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ’ भारत स्वच्छता अभियान ’ के साथ स्वतः स्फूर्त प्रेरणा से जुड़ते हुए विद्याालय के आस - पास के क्षेत्र में शुक्रवार से झाड़ू सम्हालते हुए सफाई कार्य में जुट गये हैं। 

कक्षा 10 के छात्र गजेन्द्र ने पहल करते हुए अपने साथी विद्यार्थियोें से चर्चा की और सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया के समक्ष प्रस्ताव रखा और सफाई कार्य प्रारंभ हो गया।

ज्ञानदीप के छात्र - छात्राओं ने झाड़ू , फाबड़ा , तसला , कूड़ा भरने के ड्रम आदि लेकर जब सफाई की तो आस - पास के कुछ लोग भी उनके सहयोग और उत्साहवर्धन के लिए आगे बढ़ कर आ गये।

सफाई अभियान टोली के छात्र ऋशभ , प्रियंका तथा प्राची ने गीत गाया -’ चलो भारत को स्वच्छ बनायेंगे - घर - बाहर को जगमगायेंगे ’ और सफाई का आहान करते हुए नारे लगाये। इससे आकर्शित होकर कई लोग छात्र - छात्राओं के साथ सफाई - कार्य में जुट गये। ओमप्रकाश चैधरी नामक व्यक्ति ने घंटों तक बराबर सफाई कार्य में सहयोग प्रदान किया।

छात्र - छात्राओं ने सफाई - कार्य से पूर्व ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया , शैक्षिक निदेशक के. जी. माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या निधि भाटिया से आर्शीवाद प्राप्त किया और सफाई के समय मिले प्रोत्साहन से ऊर्जा की अनुभूति की। सफाई के समय शिक्षक संदीप कुलश्रेश्ठ तथा शिक्षिका श्रीमती चन्द्रकला चैधरी का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login