ज्ञानदीप में औपचारिकता के साथ पर कार्यक्रम संकल्प भी

    

स्वच्छता और वृक्ष रक्षा का संकल्प

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप षिक्षा भारती के छात्र - छात्राओं ने ध्वजारोहण, राश्ट्र गान, स्वागत गान तथा परम्परागत राश्ट्र भक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अन्य औपचारिकताओं के निर्वाह के साथ स्वच्छता और वृक्ष-रक्षा के संकल्प लिए।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डा0 डी0 पी0 गोयल ने ध्वजारोहण के पष्चात् देष की स्वतंत्रता के लिए राश्ट्र भक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अब देष में बदलाव आ रहा है। आवष्यकता यह है कि हम अपने महान् देष की प्राचीन परम्पराओं से प्रेरणा प्राप्त कर रचनात्मक उपलब्धियाँ अर्जित करें।

सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 एस0 पी0 गोस्वामी ने वृक्षों के संरक्षण हेतु ’हरीतिमा जयते’ आन्दोलन में सहभागिता का का आह्नान किया। षैक्षिक निदेषक के0 जी0 माहेष्वरी ने कहा कि संस्कार परक षिक्षा से ही देष की प्रगति संभव है।

ज्ञानदीप के छात्र-छात्राओं तथा षिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में राश्ट्र भक्तिपरक प्रस्तुतियों से गणतंत्र का अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने 46 वर्शों की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए श्रेश्ठतम षिक्षा, अनुषासन एवं सांस्कृतिक उन्नयन के प्रयासों के प्रति निरन्तर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में ज्ञानदीप के पूर्व छात्र आदित्य चतुर्वेदी को सी0 ए0 परीक्षा में पूरे देष में दसवाँ स्थान प्राप्त करने पर श्रीकृश्ण का चित्र भेंट करते हुए बधाई दी गई।

अध्यक्षीय सम्बोधन में सुविख्यात कवि ष्याम सुन्दर षर्मा ’अंकिचन’ ने त्याग- बलिदान से प्राप्त गणतंत्र की रक्षा के लिए नई पीढ़ी के योगदान की सर्वाधिक आवष्यकता बताते हुए कहा कि ’वतन के वास्ते जो कर्ज चुकाते हैं, उन्हीं के बल पर केवल आज हिन्दुस्तान जि़न्दा है।’

अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti