
विजयी प्रतियागियो को भाजपा प्रदेशअध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित
फरहः भाषण और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में अपने विराट ज्ञान और कौशल का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। मौका था पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस का।
दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में बुघवार को आयोजित तरुण वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बरारी की छात्रा विमलेश तरकर प्रथम, दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के विनोद गोला द्वितीय और सविमं दीनदयाल धाम के प्रियांशु कुलश्रेष्ठ तृतीय रहे, जबकि किशोर वर्ग में दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के धनश्याम तरकर प्रथम, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर काॅलेज फरह की गीताजंली द्वितीय और सविमं बरारी की शिवानी तरकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में सरस्वती शिक्षा मंदिर दीनदयाल धाम के छात्रों ने सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में उज्जवल तोमर प्रथम, छायांक तरकर द्वितीय और मनीष पाठक तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतियोगियांें को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मानव संशाधन राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक दिनेशजी, दीनदयाल स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री डाॅ. रोशनलाल, मेला समिति मंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल, मुरारीलाल शर्मा, सीपी शर्मा, मनीष गुप्ता, ज्ञानेन्द्र शर्मा, महेश दीक्षित, राजदर्शन पचैरी, भवानी शंकर पचैरी, सतीष पचैरी आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के नियार्णक रीना सिंह, कमलेश चैहान, मुकेशजी, नरेंद्रपाल सिंह तोमर, जीआइसी की प्रधानाचार्य रहे। प्रतियोगिता में करीब 239 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया।





