ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता शिविर का समापन

 

किसानों को वित्तीय जानकारी देते विशेषज्ञ

मथुरा। सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने फरह ब्लाक के महुअन गांव में वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत जागरूकता शिविर लगाकर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को बैंक में खाता खोलने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। फसल बीमा कराने से होने वाले लाभ व केसीसी व बैंको द्वारा किसानों के लिए संचालित नई ऋण व जमा योजनाओं की जानकारी दी। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सके। चतुर्वेदी ने किसानों के मोबाईल पर आनी वाली फेक काॅल से बचने की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर लोगों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकारों द्वारा किया गया। इस मौक पर केन्द्र के वरिष्ठ परामर्शक राम खिलाडी शर्मा व गांव के गणमान्य लोग व सैकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti