मथुरा। सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस के मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ के महासचिव खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि इस एक मात्र दिन सैनिक, पूर्व सैनिक, वीरागंनाओं व उनके परिजनों के योगदान का मात्र एक ही दिन याद न रखें। बल्कि सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहें।
सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस-07 के मौके पर आयोजित पूर्व सैनिक संघ एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रीनगेश, देवीचरण शर्मा, मोहन लाल व अन्य पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद, कोषाधिकारी ब्रजबिहारी कुशवाह व अन्य अधिकारियों को प्रतिचिन्ह लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैप्टन निरंजन प्रसाद, बीपी सिंह, रामेश्वर, मनोज कुलश्रेष्ठ, जगदीश कुमार, चन्द्रपाल, नीरज, सुमनलता आदि मौजूद थी।





