यमुना प्रचार रथ रवाना होने के मौके पर उपस्थित यमुना भक्त
मथुरा। आचार्य एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से मथुरा से दो हजार वाहनों के साथ बल्लभगढ़ तक वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को प्रातः 9 बजे से लाखों यमुना भक्तों के साथ दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा के प्रचार प्रसार एवं जन जागरण के लिये आचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रथ के साथ लोकगीत गायक सियाराम यादव के साथ भजन गायक, लोकगीत गायक एवं ब्रज रसिया गायको की टीम साथ ही रवाना हुई जो कि पूरे प्रदेश, जिले एवं गाँव गाँव जाकर जन जागरण एवं प्रचार प्रसार करेगी। यह सभी गायक गीतों के माध्यम से यमुना की पीडा़ बयां करेगी।





