टटलूओं का शिकार होने से बचे बिहार और आंध्र के लोग

गोवर्धन में आकर असलीयत पता चलने पर वापिस लौटे घर

मथुरा। गोवर्धन कस्बा और आसपास क्षेत्र में टटलूओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी को टटलू अपना शिकार बना रहे हैं। 

अभी हाल की लंे तो तामिलनाडु से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आये पांच लोग और आंध व बिहार से आये कुछ लोगों को जब इनके बारे में असलीयत का पता चला तो वे ठगी का शिकार होने से बच गये। टटलू गिरोह आये दिन सुदूर प्रांतों के लोगों को सोने की ईंट के नाम पर जाल फैलाकर उन्हें गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में बुलाते हैं और फिर उनसे ठगी की जाती है। इसका माजरा जब इन प्रदेशों के लोगों को हुआ तो वे टटलूओं के पास पंहुचते पंहुचते बच गये। गिरिराज महाराज को नमन कर उन्होंने अपने घर वापिस लौटना ही उचित समझा। दरअसल टटलू इन लोगों को सोने का सैंपल देकर गांव आने का न्यौता दे गये थे। लालच के चक्कर में ये लोग जब गोवर्धन पंहुचे और असलीयत का पता किया तो उनकी समझ में आ गया कि ये लोग सोने के नाम पर ठगी करते हैं। बिहार और आन्ध्रा से आये मदुसा और रितनेस ने घर वापिस जाना ही बेहतर समझा। इस प्रकार टटलूओं का शिकार होने से ये लोग बच गये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti