टमाटर के खेत में बनी झौंपड़ी से अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

बरामद शराब के साथ आबकारी टीम एवं अभियुक्त

मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र नौहझील के अन्तर्गत गांव हसनपुर के एक खेत पर बनी झौंपड़ी में से आबकारी विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान टीम दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आर0के0 वर्मा एवं निरीक्षक जे0पी0 गुप्ता को मुखबिर द्वारा अवैध शराब का जखीरा मिलने की सूचना मिल रही थी इस पर आबकारी टीम ने मय छापामार कार्यवाही कर थाना क्षेत्र नौहझील के गांव हसनपुर से पहले मोड़ पर टमाटर के खेत में स्थित एक झौंपड़ी पर निशाना साध कर कार्यवाही की तो आबकारी टीम भी भौचक्की रह गयी। टीम को टमाटर के उस साधारण से खेत में बनी झौंपडी में भारी मात्रा में हरियाणा ब्राण्ड की देशी शराब का जखीर मिला। आबकारी निरीक्षक जे0पी0 गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें 59 देशी शराब की बोतलें बरामद हुई है। वहीं मौके से टीम ने दो अभियुक्तों राजपाल पुत्र रामसिंह निवासी लकुटियापा थाना नौहझील एवं भगवती पुत्र प्यारे लाल निवासी लकुटियापा थाना नौहझील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti