बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों डांसिंग के गुर सीख रहे हैं। आपने अब तक उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखी हैं लेकिन अब आपको उनको जल्द ही बेहतरीन डांस करते हुए देखेंगे। टाइगर इन दिनों नवाज को डांस और कोरियोग्राफी में मदद करते नजर आ रहे हैं। मुन्ना माइकल में टाइगर के साथ नवाज और निधि अग्रवाल नजर आएंगे। नवाज ने कहा, टाइगर बहुत ही बढ़िया डांसर है, मैं थोड़ा-थोड़ा करके सीख रहा हूं। डांस के बारे में मेरे मन में हमेशा से एक ब्लॉक रहा है इसिलिए मेरे शरीर को इसकी आदत नहीं है। टाइगर की बात करूं तो वह बहुत ही शांत दिमाग के हैं, हम दोनों की बॉन्डिंग भी अच्छी है और उनकी एक बात भी अच्छी है कि वह अपने काम से काम रखते हैं। वह उन सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक है जिनके साथ मैंने काम किया है। वैसे नवाज इससे पहले भी कई फिल्मों में डांस करते नजर आए है। इरॉस इंटरनेशनल और विक्की रजानी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निधि अग्रवाल अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्म को साबिर खान डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले टाइगर के साथ हीरोपंथी और बागी फिल्में डायरेक्ट की थी। हीरोपंथी से टाइगर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में टाइगर श्रॉफ
पाकिस्तानी सेना को शक, नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर
हैल्थ टिप्स : शहद के साथ दालचीनी के लाभ