मुंबई । टाटा समूह के चेयरमैन पद से अपदस्थ किए गए सायरस मिस्त्री फिलहाल ग्रुप की कई अहम कंपनियों के प्रमुख के पद पर डटे हुए हैं। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी अहम कंपनियों के पद से इस्तीफा देने के मूड में भी नहीं हैं।
मिस्त्री के करीबी एक सूत्र ने बताया कि इन कंपनियों के चेयरमैन के पद को छोडने की उनकी कोई योजना नहीं है। सूत्र ने कहा,वह टाटा समूह में अपने सभी पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सायरस मिस्त्री को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से 24 अक्टूबर को अचानक हटा दिया गया था लेकिन वह अब भी समूह की कारोबारी कंपनियों टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा पावर कंपनी, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, टाटा केमिकल्स, टाटा इंडस्ट्रीज और टाटा टेलिसर्विसेज के चेयरमैन हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मिस्त्री को हटाने 4 कंपनियों में होगी वोटिंग
जायंट्स ग्रुप आॅपफ मथुरा वेस्ट वार्षिक निर्वाचन सभा सम्पन्न
अज्ञात वाहन से बाइक सवार मिस्त्री की मौत