पीडि़त ग्रामीण से बकाया राशि लेने आया था ठग
मथुरा। मोबाइल कंपनी का टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को उसके दो साथियों के साथ पीडि़त दुकानदार ने पकड़ लिया। इसकी पिटाई करने के बाद तीनांे युवकों को गोवर्धन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताते हैं कि पकड़े जाने से पहले ये ठग पीडि़त दुकानदार से तीस हजार रूपये ठग चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार भरना खुर्द का रहने वाला रामगोपाल पुत्र विपति गोवर्धन के बरसाना रोड पर दुकान करता है। बताते हैं कि इस दुकानदार से पूर्व में वोडाफोन कंपनी का टावर लगवाने के नाम पर कपिल पुत्र सुरेश निवासी आगरा, अजय गोस्वामी पुत्र नंदन गोस्वामी निवासी नरहौली, हिमांशु पुत्र पे्रम पंडित निवासी नरहौली ने तीस हजार रूपये ठग लिये थे। बाकी बकाया राशि को लेने के लिये ये लोग आज दुकान के पास बरसाना रोड स्थित उसकी दुकान पर आये थे। दुकानदार को जब इन पर शक हुआ तो उसने पूछताछ की, तो ये लोग वहां से चलने लगे। इसी दौरान दुकानदार और आसपास के लोगों ने मिलकर इन तीनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस को दी। मौके पर ंपहुची गोवर्धन पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने तीनों ठगों को सौंप दिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।





