इन्द्र धनुष योजना का शुभारंभ अवसर पर चिकित्सक टीकाकरण करते हुए
मथुरा। मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने सोमवार को औरंगाबाद उपकेन्द्र पर इन्द्र धनुष कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि टीकाकरण से अनेक बीमारियों से आमजन समुदाय को स्वस्थ्य रखा जा सकता है।
इन्द्रधनुष कार्यक्रम शुभारंभ के मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. सज्जन कुमार, एसीएमओ डा. संजीव यादव, चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद थे। इस मौके पर डा. मिश्रा ने बताया कि मिशन धनुष कार्यक्रम 0-2 वर्ष के सभी बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए शुरू किया गया है। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जो बच्चे छूट गए, अथवा जहां तक पहुंच नहीं हो पाई है उनका इस मिशन के माध्यम से शामिल किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता ने मिशन के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि यह कार्यक्रम चार माह तक प्रत्येक माह की सात से 14 तारीख तक विशेष टीकारण अभियान के तौर पर चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सात बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे।





