टीम से जुडने को तैयार हैं जेम्स एंडरसन

टीम से जुडने को तैयार हैं जेम्स एंडरसनलंदन । दाएं हाथ इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुडऩे को तैयार हैं। वे राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे लेकिन विशाखपट्नम में होने वाले दूसरे टेस्ट में नजर आ सकते हैं। 34 वर्षीय एंडरसन कंधे में चोट के कारण बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे। 

 

बीबीसी रेडियो-5 ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक के हवाले से कहा है कि इसका श्रेय एंडरसन की वापसी की भूख को जाता है। यहां आने और कुछ ओवर डालने के अलावा वे कुछ और नहीं कर सकते हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि एंडरसन का दिसंबर से पहले वापसी करना मुश्किल होगा। इंग्लैंड भारत दौरे पर एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगा। उसने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रा कराई है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम 2 नवंबर को ही भारत पहुंच गई थी। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वे 119 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं। वे दो महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे थे। इंग्लैंड के पास एंडरसन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और स्टीवन फिन तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं। साथ ही बेन स्टोक्स भी मीडियम पेसर हैं। स्पिनर्स के रूप में गेरेथ बैटी, हसीब अहमद, जफर अंसारी, मोईन अली व आदिल रशीद हैं।

 

‘कड़ी टक्कर देने के लिए दिखाना होगा बहुत अच्छा खेल’

राजकोट। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि भारत को उसकी धरती पर कड़ी टक्कर देने के लिए उनकी टीम को बहुत अच्छा खेलना होगा और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। इंग्लैंड को हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर अंतिम टेस्ट मैच में 108 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने टेस्ट में इंग्लैंड को हराया था। बेलिस ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की वेबसाइट पर कहा कि निश्चित रुप से यह बेहद कड़ी चुनौतीपूर्ण सीरीज होने वाली है। इसके लिए हमें बहुत अच्छी क्रिकेट खेलना होगा और मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेलने में सक्षम है। हमने पिछली बार यहां अच्छा प्रदर्शन किया था और हम यहां फिर से वापसी कर सकते हैं। भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलता है ऐसे में खिलाडिय़ों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड ने पिछली बार 2011 में जब भारत दौरा किया था तो मेहमान टीम ने 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। कप्तान एलेस्टयर कुक और कोच का मानना है कि टीम राजकोट की पिच को देखकर ही अंतिम एकादश का चयन करेगी। कोच ने कहा कि मैं और कुक अगले कुछ दिनों में पिच के अनुसार टीम चयन पर चर्चा करेंगे। बल्लेबाजी में हमारे पास दो से तीन विकल्प है लेेकिन गेंदबाजी को लेकर हमें अलग ही रणनीति बनानी होगी। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम इस पर काम करना शुरु कर देंगे।         

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. वैश्विक मंचों पर अपनी ताकत दिखाने को तैयार है भारत

  1. ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनने के लिए तैयार है बांग्लादेश…!

  1. सेमीकंडक्टर उत्पादन में ‘महाशक्ति’ बनने को तैयार है भारत




Mediabharti