मथुरा । थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को आगरा से दिल्ली जाती टेªन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी विश्वराम पुत्र विनोद हाल निवासी आगरा सोमवार को सुबह दिल्ली के लिए टेªन में बैठा तथा जैसे ही टैªन जैंत थाना क्षेत्र पहुंची वैसे ही उसका पैर फिसलने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी शिनाख्त करते हुए उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक दिल्ली लेमीशन कारीगर है, वह रोजाना आगरा से दिल्ली जाता था, इसी दौरान आज उसके साथ यह घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





