जुहाई (चीन) । चेक गणराज्य की सर्वोच्च टेनिस स्टार पेत्रा क्विटोवा ने रविवार को वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी के फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को हराकर खिताब जीत लिया। क्विटोवा ने स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्विटोवा ने खिताबी मुकाबले की शुरूआत धीमी की और पहले सेट में एक समय वह 1-4 से पीछे चल रही थीं। लेकिन यहां से उन्होंने दमदार वापसी की और लगातार पांच गेम जीतते हुए बढत ले ली। दूसरे सेट में क्विटोवा पूरी तरह स्वितोलिना पर हावी रहीं और तीन बार उनकी सर्विस तोडते हुए एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।
खिताब जीतने के बाद क्विटोवा ने कहा,मैं स्वितोलिना के खिलाफ वुहान में खेल चुकी थी और वहां भी स्वितोलिना शुरूआती मुकाबले में मेरी सर्विस ब्रेक करने में सफल रही थीं। लेकिन मुझे पता था कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मैंने इसके बाद हर अगले अंक को ध्यान में रखकर खेलना शुरू किया।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
पांच साल की ‘ग्रेस’ टेबल टेनिस में कर देती है बड़े-बड़ों की छुट्टी
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टार
पंकज ने जीती विश्व बिलियडर्स चैंपियनशिप