टेम्पो पलटने से घायल युवक की मौत

थाना व कस्बा सौंख में मथुरा से मंडी करके लौटते समय हुए टेम्पो पलट जाने से घायल हुए युवक की आगरा में उपचार के दौरान बीतीरात मृत्यु हो गयी। युवक की मौत से कस्बा सौंख में गमगीन माहौल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा सौंख निवासी दीनदयाल रोज अपने पिता के लिए मथुरा मंडी बेचने के लिए फल खरीद कर लाता था। शनिवार को भी वह फल व सब्जी खरीदकर ला रहा था। मथुरा-सौंख रोड पर नगला माना के पास टेम्पो पलट गया। इससे युवक दीनदयाल बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तुंरत मथुरा ले जाया गया। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti