टैªक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के होटल गोवर्धन पैलेस के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसका पिता घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल गोवर्धन पैलेस के सामने शुक्रवार को अज्ञात वाहन के चालक ने स्कूटी में साइड से कट मार दी, जिससें स्कूटी सवार पिता-पुत्री स्कूटी से उछल कर दूर जा गिरे और घटना के बाद पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मौके पर उसकी पुत्री प्रिया की दर्दनाक मौत हो गई। प्रिया के पिता के अनुसार प्रिया 12 कक्षा की छात्रा है, जिसे आज वह उसके कालेज छोड़ने के लिए ले जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये और घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti