टैªक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ इलाके में आज बृहस्पतिवार को टैªक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों द्वारा रास्ता जाम कर देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी टैªक्टर चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिरजापुर थाना हाइवे निवासी गोविन्दा पुत्र रज्जो राजकीय इंटर कालेज मथुरा में दसवीं कक्षा का छात्र था, आज बृहस्पतिवार को वह कालेज की छुट्टी होने पर साइकिल घर लौट रहा था, जैसे ही वह पुलिस चैकी धौली प्याऊ इलाके में पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के आवास के सामने पहुंचा, पीछे से तेजगति से दौड़ रहे एक अनियंत्रित टैªक्टर ने उसे साइकिल सहित कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैªक्टर को मौके पर छोड़ भाग निकला। क्षेत्र के लोगों ने आक्रोशित हो, रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी टैªक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी टैªक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti